







रुद्रपुर। वैशाली कालोनी में स्थित लक्ष्मी एन्क्लेव से बीती रात चोरों ने एक स्कूटी, नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी अभय अग्रवाल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने चोरी का खुलासा करने की मांग की है।


लक्ष्मी एन्क्लेव के स्वामी अभय अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोर उनकी स्कूटी संख्या यूके 06एडी 8356 और गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपए, एक सोने का सिक्का और 72 मीटर सिल्वर फाइल की पेटी चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी मौके पर पहुंच कर अभय अग्रवाल से बात की। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।


