







रुद्रपुर। विजिलेंस टीम ने जिले में तैनात एक दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोरा को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ में आये आरोपी दरोगा ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी। हल्द्वानी से पहुंची विजीलेंस की टीम ने अब दरोगा मोहन बोरा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोरा को बाजपुर के गांव गणेशपुर निवासी एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आज दिनांक 30 जनवरी को विजिलेंस टीम द्वारा की गई कार्यवाही एवं कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही ,अनुशासनहीनता बरतने पर एसएसपी ने उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दारोगा बोरा द्वारा फरियादी से पैसों की मांग की गई थी। एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा पूर्व में भी निरीक्षण, मासिक अपराध गोष्ठी में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को फरियादी/वादी/शिकायतकर्ताओं से किसी भी प्रकार के प्रलोभन की मांग से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी।
एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा बताया गया की उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोरा द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत अशोभनीय है। उ0नि0 मोहन सिंह बोरा के विरुद्ध दीर्घ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसमे बर्खास्तगी तक की सजा होगी।


