रुद्रपुर में रोटरी इंटरैक्ट क्लब और सॉफ़्टमूव द्वारा 10,000 कागज़ के थैलों का वितरण*

*MEDIA RELEASE*

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर रोटरी इंटरैक्ट क्लब ने सॉफ़्टमूव के साथ मिलकर शहर के मुख्य बाजार में कागज़ के थैलों का वितरण अभियान चलाया। इस अभियान में रुद्रपुर के 8 से अधिक प्रमुख विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आरएएन पब्लिक स्कूल, एमिनिटी पब्लिक स्कूल, स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल, जेसीज़ पब्लिक स्कूल, क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल और कोलंबस पब्लिक स्कूल शामिल थे।

इस अभियान की शुरुआत सॉफ़्टमूव की संस्थापक द्विशोजयी बनर्जी और परियोजना समन्वयक संपदा तिवारी , इंटरैक्टर मौलिक कक्कड़, इंटरैक्टर रिज्जुल मदान, इंटरैक्टर लक्ष्य गोयल , इंटरैक्टर आरव सिंघल के नेतृत्व में हुई। विद्यार्थियों ने बाजार के दुकानदारों और विक्रेताओं को 10,000 से अधिक कागज़ के थैले वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना था। शहर के मुख्य बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान खींचा और प्लास्टिक मुक्त रुद्रपुर की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।

रोटरी इंटरैक्ट क्लब और सॉफ़्टमूव के इस संयुक्त प्रयास से न केवल छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई, बल्कि शहर के व्यापारी भी पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *