रुद्रपुर में खिलेगा कमल: विकास पायल अधिकारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रुद्रपुर। मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर भाजपा गढ़ है। यहां हमेशा कमल खिलता रहा है। कांग्रेस तो आपसी गुटबंदी में ही निपट गई है।

वे नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 11 संजय नगर में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पायल अधिकारी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में विकास जारी है। शहर से कूड़े का पहाड़ जो सालों से नहीं हटा था, वहां अब सुंदर फूल लहलहा रहे हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि नगर निगम की है। नजूल भूमि की समस्या का समाधान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैकड़ों लोगो को मालिकाना हक का पत्र सौंपा है। अभी काफी संख्या लोगों की पत्रावली चल रही हैं, जिन्हें मालिकाना हक मिलना है।
इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, रॉबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अमित वैद गोपाल पटेल, रजत दीक्षित, कृष्ण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आलोक राय, सुरेश कोली, शिवम जगा, वेद ठुकराल, अशोक विश्वास, मोर सिंह यादव, संदीप गुंबर, सुशील गाबा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *