रुद्रपुर: महासचिव सुशील गाबा ने छोड़ी कांग्रेस, कल होंगे इस दल में शामिल

रुद्रपुर। कांग्रेस महासचिव सुशील गाबा ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे पत्र में अपने पद से व कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। युवा नेता सुशील गाबा कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

गाबा ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ते भारत राष्ट्र, प्रदेश के कुशल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पारित नकल विरोधी कानून एव़ं क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा द्वारा नए रुद्रपुर की संकल्पना से प्रभावित होकर वह कल रविवार को शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी जी प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

26 फरवरी, दिन रविवार को शाम 4:30 बजे अंबेडकर चौक पर सभी साथी एकजुट होंगे। शाम पांच बजे अंबेडकर पार्क से शहीद भगत सिंह चौक को प्रस्थान एवं भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *