रुद्रपुर: मलिक कालोनी में दिन-दहाड़े फायरिंग से सनसनी

रुद्रपुर। सोमवार की दोपहर मलिक कालोनी में बाइक सवार दो भाइयों पर एक बाइक सवार ने ओवरटेक करके गोली चला दी। हमलावर के पास दो तमंचे थे। उसने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। दिन-दहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दोपहर करीब पौने दो बजे इंदिरा कालोनी निवासी गुरजीत सिंह और उसका भाई गुरमीत सिंह मोटरसाइकिल से मलिक कालोनी से गुजर रहे थे। मंदिर वाली गली में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और तमंचे से गोली चला दी। गोली गुरजीत सिंह की बाइक में घुस गई, जिस पर हमलावर ने दूसरे तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई। मौके पर भीड़ जुटती देख हमलावर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। हमलावर डिबडिबा का निवासी बताया जाता है। उसने बाइक सवार भाइयों पर गोली क्यों चलाई, इसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *