







रुद्रपुर। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया l शोभा यात्रा का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।



आज भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का भाजपा नेताओं सुशील गाबा, मनोज मदान एवं समाजसेवी मानस जायसवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर, भूतबंगला से प्रारंभ हुई, जहां पहुंचे भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की पालकी, भगवान श्रीराम, लव-कुश, भगवान शिवजी, सहित अन्य आकर्षण झांकियों एवम उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समाजसेवी मानस जायसवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता है। उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान कवियों में से एक बने। यही चरित्र उन्हें महान बनाता है और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता है।
भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि अनुसार आश्विनी माह की पूर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि आदिकवि के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। उन्हें यह उपाधि सर्वप्रथम श्लोक निर्माण करने पर दी गई थी। वैसे तो वाल्मीकि जयंती दिवस पूरे भारत देश में उत्साह से मनाई जाता है परंतु उत्तर भारत में इस दिवस पर बहुत धूमधाम होती है। उत्तरभारतीय वाल्मीकि जयंती को ‘प्रकट दिवस’ रूप में मनाते हैं।
इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं। श्रीमती शर्मा भूत बंगला महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची l जहां उन्होंने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। यहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया। बाद में श्रीमती शर्मा रम्पुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में स्थित भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी द्वारा श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। यहां से श्रीमती शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव
रुद्रपुर। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया l शोभा यात्रा का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया l
आज भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का भाजपा नेताओं सुशील गाबा, मनोज मदान एवं समाजसेवी मानस जायसवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर, भूतबंगला से प्रारंभ हुई, जहां पहुंचे भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की पालकी, भगवान श्रीराम, लव-कुश, भगवान शिवजी, सहित अन्य आकर्षण झांकियों एवम उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समाजसेवी मानस जायसवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता है। उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान कवियों में से एक बने। यही चरित्र उन्हें महान बनाता है और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता है।
भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि अनुसार आश्विनी माह की पूर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि आदिकवि के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। उन्हें यह उपाधि सर्वप्रथम श्लोक निर्माण करने पर दी गई थी। वैसे तो वाल्मीकि जयंती दिवस पूरे भारत देश में उत्साह से मनाई जाता है परंतु उत्तर भारत में इस दिवस पर बहुत धूमधाम होती है। उत्तरभारतीय वाल्मीकि जयंती को ‘प्रकट दिवस’ रूप में मनाते हैं।
इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं। श्रीमती शर्मा भूत बंगला महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची l जहां उन्होंने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। यहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया। बाद में श्रीमती शर्मा रम्पुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में स्थित भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी द्वारा श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। यहां से श्रीमती शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार, सुदर्शन शर्मा, अरविंद सक्सेना, राहुल वाल्मीकि, कालीचरण वाल्मीकि आदि के साथ गांधी कॉलोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई l यहां भी श्रीमती शर्मा ने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के सदस्यों द्वारा श्रीमती शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, मोहन गोयल, रामाधारी गंगवार, सुदर्शन शर्मा, बाबू अहमद मसूरी, दीपक गुगलानी आदि का फूल मालाएं पहनाकर, पीत वस्त्र डालकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया l इसके बाद भव्य शोभा यात्रा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया l कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झांकियां ने दर्शकों का मन मोह लिया l इस अवसर पर अध्यक्ष अमन वैध, जॉनी चंडालिया, शिव राजोरिया, मुकेश राजोरिया, बंटी राजोरिया, महावीर प्रसाद सरकानिया, खेमपाल चिंडलीया, अंकित कुमार हडाले, महेंद्र बाल्मीकि, दीपक बाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
रामाधारी गंगवार, सुदर्शन शर्मा, अरविंद सक्सेना, राहुल वाल्मीकि, कालीचरण वाल्मीकि आदि के साथ गांधी कॉलोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई l यहां भी श्रीमती शर्मा ने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के सदस्यों द्वारा श्रीमती शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, मोहन गोयल, रामाधारी गंगवार, सुदर्शन शर्मा, बाबू अहमद मसूरी, दीपक गुगलानी आदि का फूल मालाएं पहनाकर, पीत वस्त्र डालकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया l इसके बाद भव्य शोभा यात्रा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया l कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झांकियां ने दर्शकों का मन मोह लिया l इस अवसर पर अध्यक्ष अमन वैध, जॉनी चंडालिया, शिव राजोरिया, मुकेश राजोरिया, बंटी राजोरिया, महावीर प्रसाद सरकानिया, खेमपाल चिंडलीया, अंकित कुमार हडाले, महेंद्र बाल्मीकि, दीपक बाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।


