रुद्रपुर: प्राण प्रतिष्ठा के समय भगवा रंग में रंगी सामिया, हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ लिए नए संकल्प

रुद्रपुर। एक तरफ अयोध्या में राम लला विराजमान हो रहे थे तो ठीक उसी समय रुद्रपुर की सामिया लेक सिटी में हवन यज्ञ करके पूरी ऊर्जा से कालोनी को नया स्वरूप देने का संकल्प लिया गया। पूरी सामिया कालोनी भगवा रंग में रंगी नजर आई। नव नियुक्त प्रबंधन ने लोगों की शिकायतों का निपटारा करते हुए कालौनी में मूलभूत समस्याओं का विकास करने का संकल्प लिया। कालौनी में फ्लाईओवर भी बनाने की तैयारी है। जिसका शुभारंभ सोमवार को अध्योया में प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर किया गया। कालौनी में हवन-यज्ञ के साथ पूजा कर प्रसाद का वितरण भी किया। कालौनी में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।

सामिया में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। ठीक प्राण प्रतिष्ठा के समय यहां भी विधिवत हवन यज्ञ हुआ। इससे पूर्व बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हवन यज्ञ के बाद भंडारा किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और भजन संध्या आयोजित की गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सामिया लेक सिटी के जनरल मैनेजर डायरेक्टर मरहूब त्यागी ने बताया कि बताया कि पूर्व में कुछ कर्मियों की वजह से कालौनी की साख खराब हुई है, लेकिन अब उसमें सुधार किया जा रहा है। कालौनी में शीघ्र ही फ्लाईओवर का निर्माण होगा, तो सड़कों और अन्य मूलभूत समस्याओं का निवारण किया जा रहा। कालौनी के लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। जिन लोगों की शिकायते हैं उनका 90 दिन में निपटारा कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामिया लेक सिटी को राष्ट्रीय स्तर की कालौनी बनाने का लक्ष्य है, जिसपर काम शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग है। उनका लक्ष्य पूरा होगा, यह उन्हें पूरा भरोसा है। इस दौरान कालौनी के डायरेक्टर अमोद शुक्ला ने बताया कि उन्हें देश की कई जानी-मानी कंपनी और कालौनियों का विकास किया है। सामिया लेक सिटी जो मूलभूत सुविधाओं की कमी रह गई है, उन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। आने वाले दिनों में कालौनी लोगों की सपनों की कालौनी होगी।

 

सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स के एमडी जमील अहमद खान ने अपने संदेश में कहा कि सामिया उच्च गुणवत्ता वाली टाउनशिप विकसित करेगी। कुछ ही दिनों में सामिया सिटी उत्तराखंड के गौरव के रूप में जानी जाएगी। इस विशाल टाउनशिप में हर सुख सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में कैलाश कुमार निर्देशक, एस डी बहुगुणा, निर्देशक आमोद शुक्ला, निर्देशक मरघूब त्यागी मोहम्मद असीम, विकास कक्कड़, कुन्दन सिंह राठौड़ व राकेश कुमार आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *