रुद्रपुर: नहीं रहे समाजसेवी हरीचंद मिड्ढा, मरणोपरांत किया नेत्रदान

रुद्रपुर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हरी चंद मिड्ढा का आज सुबह निधन हो गया। दिवंगत मिड्ढा की इच्छा के अनुसार उनके परिवार ने नगर की समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद रुद्रपुर से संपर्क कर सी एल गुप्ता आई बैंक, मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलता पूर्वक नेत्रदान प्राप्त किया गया। हरी चंद मिड्ढा को उनके द्वारा जीवन पर्यंत किए गए सेवा कार्यों एवं जाते हुए किए गए इस महादान नेत्रदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

हरीचंद मिड्ढा बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सास ली। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य, भारत विकास परिषद की टीम एवं नगर के गणमान्य लोग अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उपस्थित रहे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी उनके निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *