रुद्रपुर: दारोगा पर बाइक चढ़ाने वाला लुटेरा पुलिस अभिरक्षा से फरार, तीन पुलिस कर्मी निलंबित

रुद्रपुर। दारोगा पर मोटरसाइकिल चढ़ाने वाला चोटिल अभियुक्त पुलिस सुरक्षा को धता बताकर अभिरक्षा से फरार हो गया। लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

उल्लेखनीय है चार जुलाई को मेट्रो पोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स लूट कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था तथा इस दौरान अभियुक्त भी चोटिल हो गए थे। अभियुक्तों के चोटिल होने पर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया था। चोटिल अभियुक्त संजय कुमार अस्पताल से फरार हो गया। जिसकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल हेम चंद्र, कांस्टेबल कमल सिंह व गिरीश चंद्र को ड्यूटी में बरती घोर लापरवाही व उदासीनता बरतने के कारण एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *