रुद्रपुर: दारोगा को घायल करने वाला पुलिस हिरासत से भागा लुटेरा पुन: गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस की निगरानी से भागे अभियुक्त को पुलिस ने पुन: गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लुटेरे ने चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक को जानबूझकर टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह बार बार वेश बदलकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। शातिर आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उस पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित था।

गौरतलब है कि छह जुलाई को जिला अस्पताल रुद्रपुर में उपचाराधीन अभियुक्त सन्नू उर्फ रघु उर्फ संजय कुमार पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी ग्राम सकुली थाना शाही जिला बरेली उत्तर प्रदेश जो कि पुलिस निगरानी से भाग गया था। जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में थाना पन्तनगर, थाना पुलभट्टा व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिस क्रम में गठित टीम द्वारा लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। सर्विलांस की मदद के साथ ही काफी संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा पुलिस टीम द्वारा उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के जनपदों में दबिशें दी गई। इसी क्रम में पुलिस टीम के अथक प्रयासों के दौरान आज एस0ओ0जी0 के उपनिरीक्षक भुवन जोशी जो कि बरेली जनपद में रेलवे स्टेशन रोड पर अपनी टीम के साथ अभियुक्त की सुरागरसी/ पतारसी कर रहे थे। तभी मुखबिर ने बताया कि आपका अभियुक्त एक काले रंग के अपाचे बाइक पर बरेली पुलिस लाइन रोड पर खड़ा है। सूचना पर तत्काल सभी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तो अभियुक्त अपनी बाइक से हमें देखकर घबरा कर भागने लगा। तो लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को मय बाइक के गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *