रुद्रपुर: खड़क बहादुर मंडल अध्यक्ष और भीम मंडल महामंत्री बने, पूनम पंडित ने किया संगठन का विस्तार

रुद्रपुर। आज संयुक्त किसान मजदूर संगठन का विस्तार करने पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन टावर, उत्तर प्रदेश संयुक्त किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, बिजनौर जिला के जिलाध्यक्ष सेक्रेटरी, मेरठ जिले की जिलाध्यक्ष ममता जाटव की मौजूदगी में संगठन का विस्तार करते हुए खड़क सिंह जंग बहादुर को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं भीम ठुकराल को कुमाऊं मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह ढिल्लो, प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी शेखर पाखी को दी गई।

संगठन विस्तार कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, चरण सिंह, गुलशन सिंधी, दुर्गेश, नजाकत अली, हरी खेड़ा, अमरीक सिंह, अशोक ठुकराल, अंग्रेज सिंह, चंद्र सिंह, पूरन सिंह, चरण सिंह, अशोक गांधी, सुरेंद्र अदलखा, बंटी कालरा, गुल मोहम्मद, गोपी भाई मौजूद थे।

मंच का संचालन करते हुए संयुक्त मजदूर किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा ने बताया कि किसानों और मजदूरों की लड़ाई को जहां तक होगा न्याय के लिए लड़ा जाएगा। किसानों और मजदूरों की हर परेशानी के लिए संगठन हर समय तैयार रहेगा।

पूनम पंडित ने कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां किसान परेशान है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वे बेटियों की लड़ाई पूरे जोश से लड़ेंगी। किसान को उसकी फसल का बाजिब दाम दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *