रुद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल का इंटर बोर्ड का शतप्रतिशत रहा रिजल्ट, गौतम गंभीर रहे टॉपर, जाह्नवी और उमेश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे

रुद्रपुर। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो रेनबो पब्लिक स्कूल में खुशी का ठिकाना न रहा। इस सत्र में भी परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। विद्यालय के गौतम गंभीर ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जान्हवी पाटिल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और उमेश बिष्ट ने 96. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन संजीव मलिक ने बताया कि विज्ञान वर्ग में उमेश बिष्ट ने 96. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वान्या चौहान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और जतिन चौहान ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के गौतम गंभीर ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जान्हवी पाटिल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और केशव सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी में नंदनी शर्मा, हर्ष मेहरा और जान्हवी पाटिल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। रसायन विज्ञान में वान्या चौहान और उमेश सिंह बिष्ट ने सौ प्रतिशत अंक हासिल किए। गौतम गंभीर और वान्या चौहान ने शारीरिक विज्ञान में 99 प्रतिष्ठान अंक हासिल किए हैं। जीव विज्ञान में मिशांत कुमार ने 94 अंक हासिल किए। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में लविश चौहान ने सौ प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित में वान्या चौहान, उमेश बिष्ट और जाह्नवी पाटिल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। भौतिक विज्ञान में उमेश बिष्ट ने 93 अंक हासिल किए। अर्थशास्त्र में गौतम गंभीर ने 98 अंक और एकाउंटेंसी में जाह्नवी पाटिल ने 96 अंक हासिल किए। विजनेस स्टडीज में गौतम गंभीर और जाह्नवी पाटिल ने सौ प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके अलावा तनिशा प्रजापति ने 91.4, ईशू पटेल ने 91 प्रतिशत, लविशा चौहान ने 90 .2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने अध्यापकों, अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी। प्रबंधक संजीव कुमार और प्रबंध समिति की सदस्य गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य स्मिता पाठक ने कहा कि अथक परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *