रुद्रपुर के बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे दोपहिया और चार पहिया वाहन, देखें ट्रैफिक प्लान

*नो एंट्री*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार रुद्रपुर शहर क्षेत्रार्न्तगत आगामी धनतेरस / दीपावली त्यौहारों के दृष्टिगत निम्न यातायात प्लान बनाया गया है। दिनांक 29.10..2024 से 01.11.2024 तक प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

*नो एन्ट्री जोन*
➡️शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निम्न स्थानों से पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
1. इन्द्रा चौक 2. सिडकुल चौक 3. तीनपानी तिराहा 4. गाबा चौक

➡️दुपहिया / चौपहिया वाहनों को बाटा चौक / अग्रसेन चौक / गल्ला मण्डी / गुड मण्डी (विधवानी मार्केट) पर बैरियर लगाकर रोका जायेगा एवं प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

➡️बाजार को जाने वाले सभी मागों पर ड्यूटी लगाकर दुपहिया / चौपहिया वाहनों रोका जायेगा एवं किसी भी प्रकार के वाहन को बाजार क्षेत्र में नहीं जाने दिया जायेगा।

➡️आवश्यकता पडने पर इन्द्रा चौक से डी०डी० चौक एवं डी०डी०चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक टैम्पूओं का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।

*मुख्य बाजार व्यवस्था*
➡️बाजार क्षेत्र में सफेद पट्टी के बाहर किसी भी प्रकार के ठेले/फड/वाहन इत्यादि नहीं लगेगे। >समस्त प्रकार के ठेले/फड इत्यादि महाराजा अग्रसेन चौक से बाटा चौक के मध्य सफेद पट्टी के अन्दर लगायेगें।

*पार्किंग व्यवस्था*
➡️मुख्य बाजार में खरीदारी करने हेतु जाने वाले समस्त वाहनों को गाँधी पार्क व अतिकमण मुक्त क्षेत्र में पार्क कराया जायेगा।
➡️इन्द्रा चौक से आने वाले वाहनों को अस्थाई न्यू ट्रैफिक पुलिस लाईन / सिचाई विभाग की पार्किंग में पार्क कराये जायेगें।
➡️किच्छा बाईपास से आने वाहनों को मोदी मैदान झील के पास स्थित पार्किंग में पार्क कराये जायेगें।
➡️दिनेशपुर / पन्तनगर से आने वाले वाहनों को विशाल मेगा मार्ट/फुटेला अस्पताल से अटरिया मोड तक सडक के दोनों ओर किनारे पार्क कराये जायेगें।
➡️गाबा चौक एवं भूरा रानी से आने वाले वाहनों को सिटी क्लब के पास / गल्ला मण्डी में पार्क कराया जायेगा।

➡️मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा और न हीं कोई सामान / ठेली लगायी जायेगी।

*नोट-*
➡️व्यापारियों के वाहन गल्ला मण्डी में पार्क कराये जायेगें।

*बैरियर व्यवस्था*
➡️बाजार क्षेत्र में दुपहिया / चौपहिया वाहनों के प्रवेश को प्रतिबन्धित करने हेतु निग्न स्थानों पर बैरियर व्यवस्था रहेगी।

➡️बाटा चौक➡️अग्रसेन चौक➡️गुड मण्डी / विधवानी मार्केट➡️गल्ला मण्डी (आरा मशीन के पास) ➡️काशीपुर बाईपास रोड में बाजार को जाने वाली गलियों में ➡️भगत सिंह चौक ➡️पाँच मन्दिर रोड➡️गुरूद्वारा के पास ।

*भारी वाहनों का डार्यवर्जन*
➡️रामपुर से आने वाले वाहन, जिन्हें सिडकुल / हल्द्वानी की ओर जाना है वह इन्द्रा चौक से दिनेशपुर मोड गदरपुर से दिनेशपुर से दिनेशपुर मोड रूद्रपुर से अपने गन्तव्य को जायेगें।

➡️ हल्द्वानी से आने वाले वाहन, जिन्हें रामपुर/ काशीपुर की ओर जाना है वह दिनेशपुर मोड रूद्रपुर से बाँया दिनेशपुर-दिनेशपुर मोड गदरपुर से अपने गन्तव्य को जायेगें।

➡️गदरपुर से आने वाले वाहन, जिन्हें हल्द्वानी/प्रन्तनगर की ओर जाना है वह दिनेशपुर मोड गदरपुर से दिनेशपुर से दिनेशपुर मोड रूद्रपुर से अपने गन्तव्य को जायेगें।

➡️इसके अतिरिक्त आपातकालीन वाहन पूर्व की भाँति आवागमन करते रहेगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *