







रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस नेता घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।



रुद्रपुर विधान सभा से चुनाव लड़ चुकी पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा अपनी टीम के साथ रोज डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहीं हैं और कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील कर रही हैं।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा शुक्रवार को सुबह तड़के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई गांव में पहुंची, जहां उन्होंने एक के बाद एक गांव में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने की अपील की l उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया और कहा कि कांग्रेस के लिए निष्ठा, लगन, समर्पण, और ईमानदारी से कार्य करते हुए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में आगे आएं। उन्होंने अलख देवा, अलख देवी, प्रेम नगर, लंबाबड़, शिवपुर, हरदासपुर, आदि ग्रामीण क्षेत्र का सघन दौरा किया, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों से मुलाकात की l उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया, लोग इस बात को महसूस भी कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव की जरूरत है, श्रीमती शर्मा ने प्रकाश जोशी के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक ईमानदार, मृदुभाषी, शिक्षित, और ऊर्जावान कांग्रेस के प्रत्याशी हैं l उनके सांसद बनने के बाद नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में तेजी से विकास होंगे l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ कांग्रेस नेता और ए आई सी सी के पूर्व सचिव किशन शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, राजेंद्र सिंह मक्कड़,गुलशन कुमार, प्रेमपाल, दिलीप सिंह, मुनव्वर अली, जावेद,सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे l

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा भी अपने प्रभाव वाले गांवों में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी जनसंपर्क करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। श्री शर्मा महंगाई को मुद्दा बना रहे हैं। साथ ही चुनाव के दौरान भी पूरे पूरे दिन विद्युत कटौती पर गुस्सा जता रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क किया है। भाजपा अच्छे दिन का वायदा करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब अच्छे दिनों की बात नहीं करती। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी हवाई साबित हुआ है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का कहना है कि अब नरेंद्र मोदी का क्रेज खत्म हो गया है। वह विधान सभा चुनाव में ऊधमसिंह नगर आए थे, लेकिन नौ विधान सभा में से पांच सीटें कांग्रेस ने जीती और एक सीट बहुत कम मतों के अंतर से हारी। अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। कहा कि क्षेत्र के किसान भी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।


