रुद्रपुर: कनिष्ठ सहायक परीक्षा में प्रश्न क्रमांक समान होने पर उपनेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

रुद्रपुर। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा में पेपर के चारों सेट में प्रश्नों क्रमांक एक समान होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें धांधली की बू आ रही है। चारों सेट में न सिर्फ प्रश्न बल्कि उनके उत्तर भी एक ही सीरियल पर हैं और ऐसा पहली बार हुआ है।

श्री कापड़ी ने सिटी क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि किसी भी परीक्षा में चार सैट बनते हैं तो प्रश्न और उत्तर के क्रमांक बदले जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जो धांधली का उदाहरण है। ऐसे में परीक्षार्थी को उत्तर का सिर्फ एबीसीडी याद करना है। कहा कि कई जगह पेपर की सील टूटी हुई पाई गई है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल कराने का मामला प्रकाश में आने के बाद जो लोग जेल भेजे गए वे जमानत पर छूट रहे हैं। बेरोजगार संघ और कांग्रेस पेपर लीक घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी प्रभावशाली को बचाने के कारण सरकार सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं है। सरकार बेरोजगारों की आवाज दबाने के लिए पुलिस से लाठियां मरवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी और सरकार को सीबीआई जांच के लिए मजबूर करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, ममता रानी, सुमित्तर भुल्लर, सौरभ चिलाना आदि कांग्रेसी मौजूद थै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *