रुद्रपुर: एसएसपी ने जिले में की बड़ी फेरबदल, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष इधर से उधर

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आधी रात के बाद कई प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के तबादले किए हैं। इस क्रम में खटीमा के निरीक्षक नरेश चौहान को बाजपुर का कोतवाल बनाया गया हो।

एसएसपी ने सितारगंज के इंस्पेक्टर प्रकाश दानू को खटीमा स्थानांतरित किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष को थाना आईटीआई से जसपुर, प्रवीण कोश्यारी बाजपुर से थाना आईटीआई, भारत सिंह पीआरओ एसएसपी को प्रभारी एसओजी ऊधमसिंह नगर, विजेंद्र शाह प्रभारी एसओजी से प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप, सुंदरम शर्मा थाना ट्रांजिट कैंप से प्रभारी निरीक्षक किच्छा, धीरेंद्र कुमार को किच्छा से पीआरओ एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेश पांडेय को गदरपुर से प्रभारी एएनटीएफ, भुवन जोशी को प्रभारी एसओजी काशीपुर से थानाध्यक्ष गदरपुर और जसवीर चौहान को प्रभारी एएनटीएफ से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *