







रुद्रपुर । धन वृद्धि का लालच देकर लाखों की ठगी करने के दो आरोपियों को उधमसिंहनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने कंपनी खोल कर अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों की कमाई जमा कराई और लाखों रुपए हड़प लिए।


बता दें कि 21 फरवरी 2022 को सत्यपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम बानूसी खटीमा के प्रार्थना पत्र पर ओमपाल पुत्र स्व0 नन्हे सिंह शिव मंदिर रामलीला ग्राउन्ड कुन्दनपुर थाना मझौला जिला मुरादाबाद, फूल सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी प्रकाश नगर चौराहा निकट प्रथमा बैंक लाईनपार मुरादाबाद थाना मझौला, ललिता देवी पत्नी ओमपाल पुत्री खेम सिंह निवासी गली नंबर एक कुन्दनपुर रामलीला ग्राउन्ड नियर फुलवाली फूल मुरादाबाद, सुशील कुमार पुत्र राम लाल सैनी निवासी निवासी कटधर मिश्रा डिपाटमेन्ट के 12 मुरादाबाद, भगवान दास गंगवार पुत्र नथ्थूलाल गंगवार निवासी हाउस न० 62 शाहपुर टिगरी आशिक शाहपुर मुरादाबाद व राधेश्याम पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी लाईनपार मझोली नेशनल बैक मुरादाबाद के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के सफल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाने से टीम का गठित की गई। उक्त अभियोग में दिनांक 27/05/2023 अभियुक्तगण (1) ओमपाल व फूलसिह को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अभियोग में धारा 467/468/471. IPC व 3 UPID ACT की बढ़ोत्तरी की गई। अब पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र राम लाल सैनी निवासी निवासी कटघर मिश्रा अपार्टमेंट दुर्गानगर रा०कन्या इंटर कालेज के पीछे लाईनपार थाना मझोला जिला मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष, भगवान दास पुत्र स्व0नत्थू लाल गंगवार निवासी श्रीनाथ धर्मशाला के पास विकासनगर लाईनपार थाना मझौला जिला मुरादाबाद उम्र-46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। अब तक की विवेचना में अभियुक्तों द्वारा सरमाउण्ट फार्मिंग इण्डिया प्राइवेट लिमिटेट कम्पनी खोलकर जनता के व्यक्तियों का धन वृद्धि का लालच देकर उनके रुपयों को चिटफन्ड कम्पनी में लगाकर करीब कुल 70-80 लाख रुपये की धोखाधडी किया जाना पाया गया है। जिस सम्बन्ध में विस्तृत विवेचना जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य शेष अभियुक्तगणो की तलाश जारी है।


