राहुल को सच बोलने की सजा मिली: यशपाल

रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा लगातार विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती आई है और लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर और अपील प्रक्रिया में होने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का क्या औचित्य है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में जो सवाल उठा रहे थे, उससे भाजपा घबरा गई है, लेकिन अडानी मुद्दे पर वह सवाल जनता के बीच उठाएंगे।

श्री आर्य होटल सोनिया में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक आदेश चौहान, नव मनोनीत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के साथ पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि राहुल गांधी विदेश में बोले थे कि प्रजातंत्र कमजोर हो रहा है और उसका जीता जागता उदाहरण कुछ हफ्ते बाद हिंदुस्तान में देखने को मिल रहा है। जब न्यायालय की प्रक्रिया चल रही है और संविधान यह कहता है कि किसी भी व्यक्ति को अपील करने का अवसर मिलना चाहिए और अदालत ने दिया भी है तो इतनी जल्दबाजी क्यों।राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने फैसला दिया गया। भाजपा अपनी गलत नीतियों की वजह से देश में विरोधियों की आवाज को दबाने लगी है ताकि कोई भी सवाल पूछने वाला न हो। महंगाई, बेरोजगारी गरीबी तथा देश की गिर रही आर्थिक स्थिति के ऊपर केंद्र सरकार मौन धारण किए बैठी है। कहा कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। राहुल गांधी ने सवाल किया था कि अडानी की कंपनी में बीस हजार करोड़ रुपए कहां से आए। मोदी और अडानी के बीच क्या रिश्ता है। केंद्र सरकार एलआईसी और कर्मचारियों की भविष्य निधि का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों निवेश किया जा रहा है? देश में और भी उद्योगपति हैं।

पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, गणेश उपाध्याय, ममता हालदार, ममता रानी, मोहन खेड़ा,
मदन खन्ना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *