







रुद्रपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।



तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पंतनगर पहुंची राष्ट्रपति का पंतनगर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति की आगवानी की। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने राष्ट्रपति को बुके भेंट करके स्वागत किया।
विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने भी स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भी राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया और देवभूमि आगमन के लिए उनका हार्दिक आभार जताया। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार तराई में आगमन गौरवान्वित करने वाला है। राष्ट्रपति पूरे देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संघर्षों की बदौलत देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त किया है। उनके पंतनगर आगमन से यहां के सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वो भी भविष्य में देश की उन्नति के लिए काम करेंगे।


