राष्ट्रपति के स्वागत का मौका नहीं दिया क्षेत्रीय विधायक को, खफा बेहड़ बोले एक पार्टी का कार्यक्रम बनाया

रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति के पंतनगर एयरपोर्ट में स्वागत कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक पार्टी का राजनैतिक कार्यक्रम बनाया।

बेहड़ ने कहा कि देश का सर्वोच्चतम पद राष्ट्रपति का होता है। पन्तनगर राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट पर जो लोग एवं जनप्रतिनिधि स्वागत कार्यक्रम में वहां शामिल थे। उसमें सब भारतीय जनता पार्टी के लोगों को ही बुलाया गया। अच्छा होता कि जनपद के सभी पक्ष व विपक्ष के विधायकों को सम्मानजनक तरीके से बुलाया जाता और वो भी राष्ट्रपति का स्वागत करते। राष्ट्रपति पद की गरिमा को जो देश के अन्दर सर्वोच्च है। उसको भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गिराने का काम किया है।

बेहड़ ने कहा कि ऊधमसिंहनगर के जिला प्रशासन द्वारा मुझसे स्वयं पूछा गया था कि क्या आप राष्ट्रपति को एयरपोर्ट में रिसीव करना चाहेंगे, जिस पर मेरे द्वारा सहमति दी गई | उसके पश्चात् भी क्षेत्रीय विधायक होने के नाते मेरा अधिकार बनता है कि वे उनके सम्मान व स्वागत में उनको फूल भेंट करना चाहते थे। जो सूची जारी की गई उसमे क्षेत्रीय विधायक (मेरे नाम) के नाम को हटा दिया गया। बेहड़ ने कहा कि मुझे बड़ा खेद है कि राजनीति का स्तर इतना गिरता जा रहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को एक राजनैतिक दल का कार्यक्रम बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में वे राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *