राइस मिलर्स एसोसिएशन के श्याम अध्यक्ष और अमित जिंदल महामंत्री बने

रुद्रपुर एक होटल में राइस मिल एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें पुनः श्याम अध्यक्ष ,अमित जिंदल महामंत्री एवं सचिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया इससे पूर्व कार्यकारणी द्वारा पिछले वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया गया सदस्यों द्वारा पुनः चुनी गई कार्यकारणी के कार्यों की सराहना की गई।

अध्यक्ष श्याम ने कहां कि राइस मिलर्स की समस्याओं को मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा एवं आगामी वर्ष के लिए उद्योग नीति स्थापित कराई जाएगी।

उन्होंने कहा राइस मिलर के पुराने बकाया भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीशंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश जिंदल , अजय बंसल, संजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम सुंदर घाई, अमित घई, सुमित शायमपुरिया, निरंजन अग्रवाल, राधे अग्रवाल, गगन गर्ग, दिनेश गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, मनदीप गुगलानी, प्रवेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, जितेंदर अग्रवाल, अक्षत जैन, हिमांशु जैन, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार बिन्दल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *