रम्पुरा वार्ड 23 में शंकर कोली बने कांग्रेस अध्यक्ष

रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड 23 में आयोजित महानगर कांग्रेस की एक सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सर्वसम्मति से शंकर कोली को वार्ड अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजू कोली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी ने शंकर कोली को वार्ड अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई। जिसके बाद वार्ड अध्यक्ष शंकर कोली का सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि वार्डों में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत अभी तक 12 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर 20 मई तक शहर के सभी चालीस वार्डों में वार्ड अध्यक्ष घोषित कर प्रदेश इकाई को सूची प्रेषित कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान भी किया। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जायें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार सरकारी तंत्र से लेकर मंत्री तक बेलगाम हो चुके हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। गरीबों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा सरकार में आज लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सियाराम कोली, कोमिल राम कोली, असंगठित कामकार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विरेन्द्र कोली, बनारसी दास कोलू सतीश कुमार, राम अवतार शर्मा, प्रेम कोली, वासुदेव कोली, पप्पू कोली, अशोक कोली, राजू कोली, विजय कोली, आकाश कोली, धर्मेन्द्र कोली, बृजेश कोली, राकेश कोली, शांति देवी, लोंगश्री कोली, वड्डी देवी, कमलेश देवी, कौशल्या देवी, माला देवी, नीतू रानी, कमला देवी, नत्थो देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *