







रुद्रपुर। यूसीमास अबेकस उत्तराखंड की 15वीं स्टेट लेबल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया । भूरारानी स्थित द्वारका फॉर्म में यह चैंपियनशिप आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के 700 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दानपुर ऋषि अबेकस के छात्र तन्मय सिंह ने यह स्टेट लेबल चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


दानपुर ऋषि अबेकस की संचालिका माया कनवाल ने बताया कि गत दिवस 15 वीं स्टेट लेबल चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि यूसीमास इंडिया के सीईओ स्नेहल कारिया, उत्तराखंड यूसी मास के डायरेक्टर धर्मेंद्र तोमर , ममता तोमर और बिजनेस हैड सिम्पली सीओ ने विधिवत रूप से किया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। जिसमें दानपुर ऋषि अबेकस के तन्मय सिंह चैंपियन बने। उनके अलावा रोहित अधिकारी और रितिक अधिकारी तीसरे स्थान पर रहे। शिरविन चौथे और अरनव तथा तुषिका गुलाटी पांचवें स्थान पर रही ।
इस चैंपियनशिप में अन्य बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें पायल, बबीता गुरुनूर और आरव ने ग्रेजुएशन की । सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। चैंपियनशिप में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि यूसीमास अबेकस प्रदेश ही नहीं वरन देश में अपनी पहचान बन चुका है। इसमें बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और वह आधुनिक शिक्षा को बहुत तेजी से ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज यूसी मास अबेकस हर क्षेत्र में लोकप्रिय हो रहा है और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


