मेडिकल पैथ लैब एसोसिएशन का राज्य स्तरीय होगा विस्तार, समस्याओं को मिलेंगे सीएम से

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर मेडिकल पैथ लैब एसोसिएशन की बैठक सिटी क्लब में थॉमस पीवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक में पैथलॉजी लैबों के पंजीकरण के मुद्दे पर गंभीर विचार किया गया, जिस पर सभी लैब टेक्नीशियनों ने अपने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सुझाव रखे।
कोषाध्यक्ष राजीव यादव ने एसोसिएशन को नया स्वरूप देने और एसोसिएशन का पूरे राज्य में विस्तार करने पर बल दिया। कहा पूरे राज्य में एक एसोसिएशन होगी तो संगठन की शक्ति में इजाफा होगा। बैठक में एसोसिएशन के विस्तार और नवीनीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। यह तय किया गया कि बैठक के बाद एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान कराने की कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *