मुरैना से लाए गए अवैध असलहों के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। गदरपुर क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा मे पिस्टल, देशी तमन्चे, बन्दूक कुल 10 असलहों ध कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने
पुलिस टीम के लिए दो हजार नकद ईनाम की घोषणा की है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग व उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने 26 फरवरी को गुप्त की सूचना पर रतनपुरा बार्डर से लगभग 150 मीटर पीछे संदिग्ध हालत मे खड़े व्यक्ति जिसने अपने बाँए कन्धे पर काले रंग का बैग लटकाये तथा दाहिने हाथ मे एक सफेद रंग का कट्टा पकडा था। रोककर इसका नाम पता पूछते हुए तलाशी ली। किशनपाल पुत्र स्व0 श्री खयाली राम वार्ड निवासी 05 खेडा नामक व्यक्ति को पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति की लताशी ली गयी तो इसके पैन्ट की कमर में घुसी एक पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर बरामद हुई तथा इसके हाथ मे पकडे सफेद कट्टे कन्धे पर लटकाये काले रंग के बैग को चैक करने पर इनके अन्दर से कब्जे से 01 पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर, 01 पौनिया बन्दूक 12 बोर, 07 तमंचे 315 बोर, 07 कारतूस 315 बोर , 05 कारतूस 12 बोर, 05 कारतूस .32 बोर नाजायज बरामद किये गये। बरामद अवैध अस्लाह की बरामदगी के संबन्ध मे सख्ती से पूछताछ करने पर इसके द्वारा बताया कि आने वाले लोक सभा चुनाव मे जब लाइसेन्सी असलहे जमा हो जायेंगे तो वो इन असलाहों को मनमाफिक दामों में ऊधम सिह नगर और उत्तराखण्ड के अन्य जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने के लिये लाया था जिन्हें यह मध्य प्रदेश के मुरैना से लाना था गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद अस्लहो के आधार पर थाना गदरपुर पर U/S 3/25 आर्म एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *