







रुद्रपुर । अग्रवाल महिला समिति रूद्रपुर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जो पूरी तरह से महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन के प्रति समर्पित रहा। महोत्सव के दौरान जहां अग्र समाज की महिलाओं द्वारा शिव वंदना गाई गई तो वहीं महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन को महिलाओं द्वारा मंच पर जीवंत कर उपस्थित अग्र समाज के हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



इसके अतिरिक्त लोटस, फ्लैग व पिकोक आदि के रूप में प्रस्तुत झांकियों के साथ ही आकर्षक वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं द्वारा किया गए फ्यूजन डांस ने खूब तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त अग्र समाज की नवविवाहित बेटियों को सम्मानित किया गया और लक्की ड्रा निकाल कर विजताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती राजकुमारी तुलस्यान, विशिष्ठ अतिथि डा. साधना मित्तल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती बीना सिंगला ने कार्यक्रम आयोजक अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अग्रवाल, महामंत्री प्रिया गर्ग, कोषाध्यक्ष ऊषा श्यामपुरिया और सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। जिसके पश्चात महिलाओं द्वारा संगीत के मधुर धुन के साथ शिव वंदना प्रस्तुत की गई। महोत्सव में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की आवाज से आयोजन स्थल गुंजायमान हो उठा। सभी ने इस प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि नगर के इतिहास में उन्होंने ऐसा जीवंत कार्यक्रम कभी नहीं देखा। यह प्रस्तुति दर्शक कई दशकों तक भुला नहीं पाएंगे। इसके अलावा फैंसी ड्रेस तथा नेशनल सिम्बल कार्यक्रम ने भी सभी को काफी प्रभावित किया। इसके बाद फ्यूजन डांस की प्रस्तुति देख सभी दर्शक खुद भी झूमने को मजबूर हो गए। महोत्सव के दौरान अग्र समाज की कई नव विवाहित बेटियों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित कर उन्हें शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें पांच सांत्वना पुरस्कार भी निकाले गए । ड्रा में प्रथम पुरस्कार रचना झुनझुनवाला को , द्वितीय पुरस्कार शोभा मुंद्रा को तथा तृतीय पुरस्कार ममता जिंदल को मिला। अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल महामंत्री प्रिया गर्ग और कोषाध्यक्ष उषा श्यामपुरिया की बहुत ही मेहनत और लगन ने इस समारोह में चार चांद लगा दिए।

महिला समिति अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन को पहली बार समिति द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय प्रयास था। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह अपनी महामंत्री प्रिया गर्ग और कोषाध्यक्ष उषा श्यामपुरिया तथा अन्य सहयोगियों के साथ इस कार्यक्रम की तैयारी में लगी हुई थीं। अग्रवाल सभा के सरपरस्त ताराचंद्र जैन, अध्यक्ष गौतम रुंगटा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल इस अवसर पर उपस्थित थे। हरियाली तीज महोत्सव में तरह-तरह की राखियों, कुर्तियों, क्रॉकरी और चाट की स्टॉल ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण घुड़सवारी रहा जो कि बच्चों के लिए मुफ्त थी। अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने सबको तीज की शुभकामनाएं दी और नव विवाहित बेटियों को उनके सुखमय भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। महामंत्री प्रिया गर्ग ने बेहतरीन मंच संचालन कर अपने कर्तव्य का निर्वाह पूर्णतया किया। इस अवसर पर सरपरस्त राधा अग्रवाल, कान्ता अग्रवाल, संरक्षक रंजना अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, पुष्पा गर्ग, मंत्री नीतू गोयल, सोनल बंसल, सह मंत्री मीनाक्षी गर्ग, उपाध्यक्ष, अंजू बंसल, शालिनी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य पूनम बिंदल, रचना झुनझुनवाला, बबीता मित्तल, आशा खंडेलवाल, नीतू रूंगटा, दीपा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, ज्योति गोयल, अनुराधा जैन, सीमा गायल, रचना जिंदल सदस्य शशि बंसल, स्वीटी बिंदल, अमिता अग्रवाल, अरुणा बंसल, जीवनी गर्ग, एकता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, गीता श्यापुरिया, रेनू अग्रवाल, ममता गोयल, नीलम गर्ग, साधना मित्तल, सबिता अग्रवाल, रेखा गोयल, सरिता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, अक्षि अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, अंकिता जैन,अंकिता बिंदल, काजल सिंघल, कविता सिंघल, नेहा बंसल,नेहा मित्तल, कुसुम जैन, पूजा अग्रवाल, प्रीति बंसल, पूनम मित्तल, सुरेखा जैन, चेष्टा अग्रवाल, सलौनी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, सपना अग्रवाल, शिखा गर्ग, सुगन्धा लिहाला, नीलम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, प्रेमलता मित्तल, श्वेता मित्तल, रश्मि जिंदल, आस्था अग्रवाल, सीमा बिंदल, दीप्ती अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, मोनिका बंसल, प्रियंका गर्ग, शशि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, सुमन मित्तल, शिल्पी अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, सिमरन सिंघल, रेनू बंसल, पुष्पा जाखोदिया, कुसुम तुलसियान, ममता अग्रवाल आदि अग्रवाल समाज की सैकड़ो बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। अंत में अग्रवाल महिला समिति ने महोत्सव में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों तथा अग्र समाज की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।


