







रुद्रपुर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर गरीब रथ सेवा को बायां अमृतसर होते हुए प्रतिदिन संचालित करने की मांग की।


ज्ञापन में कहा गया काठगोदाम जम्मूतवी ट्रेन संख्या 12208 और 12207 सप्ताह में एक दिन संचालित होती है। इस ट्रेन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से हजारों लोग वैष्णो देवी, अमरनाथ, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, राधा स्वामी सत्संग घर लुधियाना, जालंधर और सहारनपुर जाते। चूंकि बड़ी तादाद में सैनिक भी इसी ट्रेन से आते और ड्यूटी पर जाते हैं, इसलिए उन्हें सप्ताह में केवल एक दिन ही ट्रेन की सुविधा मिल पाती है। इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग वर्षों से की जा रही है।
उन्होंने मांग की कि काठगोदाम जम्मूतवी ट्रेन संख्या 12208 और 12207 को प्रतिदिन बायां अमृतसर चलाने के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करें, ताकि कुमाऊं के लोगों को सुविधा मिल सके।


