भारत की सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता सुशील गाबा ने जताया हर्ष, की आतिशबाजी

रुद्रपुर. वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के ऊपर शानदार जीत की खुशी में भाजपा नेता सुशील गाबा ने हर्ष जताते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि आज की जीत भारत के लिए बहुत खुशी का पल है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार ओपनिंग और उसके बाद विराट कोहली की ऐतिहासिक शतकीय पारी तथा श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की सहायता से भारत ने 397 का शानदार स्कोर खड़ा किया उसके बाद मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की पारी तहस हो गई। यह एक ऐसी जीत है जिसने भारत वासियों के दिलों में हर्ष की लहर का संचार कर दिया है। आज हर भारतवासी खुश है , हर तरफ भारत के शानदार जीत से उत्साह का माहौल है। यह हर भारतवासी की जीत है।

श्री गाबा ने आशा वक्त की जिस प्रकार भारत की टीम अभी तक अजेय रही है, उसी प्रकार फाइनल में भी अजेय रहेगी और विराट कोहली सहित समस्त देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों की यह टीम विपक्षी टीम को हराकर विश्व कप को अपने नाम कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *