भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्राओं में की शिरकत

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर रम्पुरा, भूत बंगला, गांधी कॉलोनी, खेड़ा आदि विभिन्न धार्मिक समितियों द्वारा निकाली गई शोभा यात्राओ में प्रतिभाग कर सभी शहर और समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सर्व प्रथम महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति रम्पुरा रुद्रपुर द्वारा महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया और समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन को जन-जन के हृदय में सदैव के लिए जीवंत बनाने का भगीरथ कार्य किया। यह कालजयी रचना प्रभु श्री राम द्वारा स्थापित आदर्शों से समाज को प्रेरित कर धर्म का मार्ग दिखा रही है। ऐसे महान कवि वाल्मीकि जी की जयंती की सभी को शुभकामनाएँ।

इस दौरान उपस्थित अतिथि पार्षद प्रमोद शर्मा, शालू पाल, भुवन गुप्ता हरीश चौधरी, पार्षद रजनी रावत, बिट्टू वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि बंटी वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, गोविंदा वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, राहुल बाबू, सोनू, अनिल, मुकेश, हैप्पी, ध्रुव कुनाल, राजपाल, आशीष मोहित, अनुज, विक्की वाल्मिकी, मुकेश राजोरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *