







रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर की एक निवर्तमान महिला पार्षद ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। निवर्तमान महिला पार्षद की तहरीर पर पुलिस को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक एक अन्य भाजपा नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जाता है।



रुद्रपुर नगर निगम की निवर्तमान पार्षद ने ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया की उसका पति से विवाद हो गया था। वह अपने दो बच्चों के साथ अलग रहती थी, ढाई वर्ष पूर्व उसकी संजू दत्ता निवासी ट्रांजिट कैंप से मुलाकात हुई। इस दौरान उसने खुद को अविवाहित बता कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। जिसके बाद उसने शादी का वादा करके उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। जब उसने उसे शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोली करने लगा। जिसके बाद उसने युवक के बारे में पता किया तो जानकारी में आया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
जब उसने आरोपी से उसे धोखे में रखने की वजह पूछी तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगा। ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया की महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


