भाजपा के 15 संकल्प रुद्रपुर को देंगे नई दिशाः विकास शर्मा

रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा विकास शर्मा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 25 फाजलपुर महरौला में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता एवं रम्पुरा वार्ड 24 में पार्षद प्रत्याशी नीलम कोली समेत तमाम भाजपा नेताओं के साथ जोरदार जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया और भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान दोनों वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही रुद्रपुर के विकास का रोडमैप भी जनता के सामने रखा।

नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनता इस बार रिकार्ड मतों से कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर महानगर का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश और केन्द्र सरकार से नये प्रोजेक्ट डालने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रुद्रपुर के भविष्य का चुनाव है। जनता के एक एक वोट की कीमत विकास करके चुकाई जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 संकल्प रुद्रपुर के विकास के लिए लिये हैं। ये 15 संकल्प ही रुद्रपुर स्मार्ट सिटी की नींव रखने का काम करेंगे। रुद्रपुर को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मेयर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में कमल के निशान पर मोहर लगाने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को चिंता करनी होगी । इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, प्रीत ग्रोवर,मोहन तिवारी जी भाजपा नेता गजेंद्र सिंह प्रजापती, संदीप बाजवा, बिट्टू चौहान, दीपक सक्सेना, भीमसेन गुप्ता, देवेंद्र रस्तोगी, दीनानाथ शर्मा, नीलकांत, चंद्र मोहन शर्मा, लाल बच्चन गुप्ता, सुरेंद्र यादव, जगदीश तनेजा, मक्खन सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलजीत लाडी, रणजीत सिंह, हर चरण सिंह, हरविंदर सिंह, चंद्र मोहन शर्मा, भटनागर जी,विपिन तिवारी, आभा रानी पाठक, चारु वाला प्रजापति,निर्मला तोमर, किशन कोली ,सुरेश कोली, रचित सिंह ,केके त्रिपाठी, किरण विर्क, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा,यादराम कोली, सुंदरलाल कोली, योगराज कोली, भोपाल कोली, सुनील कोली, राज कोली, शिवकरण कोली, सोनू कोली, भगवान देवी, राजकुमार कोली, द्वारिका प्रसाद कोली, भगवान दास कोली, निरपट कोली, हरिओम कोली, मदन कोली, राम भजन कोली आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *