भाजपा के विकास का चुनाव कार्यालय खुला, हवन-यज्ञ संपन्न

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का विधिवत फीता काटकर और हवन-यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया।

सिविल लाइन स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय का विधायक शिव अरोरा व विकास शर्मा ने फीता काटा और उसके बाद विधिवत हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, अमित नारंग समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि लोगों को भाजपा की नीतियों पर पूरा भरोसा है। नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेगी। भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि उन्हें हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वह जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *