







रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 06 स्थित अटरिया देवी माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और अटरिया माता का आशीर्वाद लेकर घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से आने वाली 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।


जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम में इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। सभी वार्डों में इस बार कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार में किये जा रहे विकास कार्य भाजपा की जीत का आधार करेंगे। पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड लहर चल रही है। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में लगी है। कांग्रेस की कमज़ोर स्थिति देख उनकी पार्टी के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहें हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और धामी सरकार की नीतियों में आस्था व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल में रुद्रपुर शहर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कचरे का पहाड़ खत्म हुआ है, शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त हुयी हैं। विकास के इन कार्यों को और तेजी से कराया जायेगा। आने वाले दिनों में रुद्रपुर को चण्डीगढ़ की तरह विकसित करने का लक्ष्य लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा करके चुनाव मैदान में उतारा है कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
जनसंपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी निमित शर्मा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह,जिला प्रभारी पुष्कर काला, जिला कोषाध्यक्ष विनय बत्रा,विवेक दीप सिंह, जितेंद्र चौहान, हरजीत राठी, देव शर्मा, पारस चुघ, राधे शर्मा, सुरेश कोली, गुन्नू चौधरी, सुशील गावा, गोविंद शर्मा, योगेश वर्मा, अनुज पाठक, फरजाना बेगम, प्रीति धीर, अर्चना रॉय, ममता जीना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रुद्रपुर। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 05 में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कुसुम शर्मा जी के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया और आने वाली 23 जनवरी को समस्त देवतुल्य जनता से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की।
मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और अपनी योजनाओं और वादों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उनकी इस पहल का उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनके समर्थन को सुनिश्चित करना है। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे पर जोर दिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि वह मेयर बनेंगे तो आम जनता की हर समस्या का वह समाधान कराएंगे।
इस दौरान साथ में वार्ड 05 से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कुसुम शर्मा पत्नी श्री राधे शर्मा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, बिट्टू चौहान, चंदन सक्सेना, विपुल नारंग, निमित्त शर्मा, आदेश भारद्वाज नरेंद्र चौहान, अमन विर्क, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, अशोक विश्वास, राजन राठौर, हरजीत राठी, हरिश्चंद्र गायन, सुब्रत सरकार, मलाई विश्वास, हरिन अधिकारी, पियो सरकार एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


