भाजपाइयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का जन्मदिन, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं नड्डा

रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के जन्मदिन को लेकर भाजपाइयों ने जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया और हवन यज्ञ कर दीर्घायु की कामना की।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ के नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुष्ठ आश्रम में इकट्ठा हुए और मिष्ठान, फल वितरण कर ओर छत की स्टील की चादरे भेंट की।राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के जन्मदिन को उत्साह पूर्वक मनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व संभालने के बाद वर्तमान में पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बेहतर सोच के व्यक्तित्व हैं जिन्होंने सभी धर्म और जाति के लोगों को पार्टी में पद और सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा केंद्र और प्रदेशों में होने वाले चुनावों में सत्ता पर काबिज होकर इतिहास दोहराने जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान,शिव कुमार सागर,गिरीश पाल,विपिन शर्मा,दीपक राणा,संजय आर्या,सूरज आर्या,महेश कोली नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *