भदईपुरा में लोकेश यादव बने कांग्रेस वार्ड 14 के अध्यक्ष

रुद्रपुर। वार्डों के गठन के अभियान के तहत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भदईपुरा वार्ड नं- 14 में आयोजित पार्टी की विशाल सभा में सभी की सहमति से लोकेश यादव को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया।

सभा से पूर्व भदईपुरा आगमन पर भारी संख्या में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, सतीश कुमार आदि का गाजे बाजों के साथ स्वागत करते हुए उन्हें मंच पर बैठाया। नंद किशोर गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही वार्ड अध्यक्ष पद के लिए सबने लोकेश यादव के नाम पर सहमति जतायी, जिस पर महानगर अध्यक्ष ने लोकेश यादव को वार्ड मनोनीत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि देश और प्रदेश में आने वाला भविष्य कांग्रेस का है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इसकी शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार की सीमायें पार हो चुकी हैं। मेयर रामपला जनता का समर्थन खो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री गावा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने एक साल पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक बना चुका है अब वक्त आ गया है कि जनता को समझदारी दिखाते हुए कांग्रेस का मेयर चुनना चाहिए। इससे दोनों ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को परखने का मौका एक साथ मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। विधायक और मेयर जनता को झूठे सपने दिखाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। श्री शर्मा ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी और भ्रटाचार ने आज आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। जनता अब इस सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। श्री शर्मा ने जनता का आहवान किया कि इस बार अगर भाजपा के नेता वोट मांगने उनके पास आयें तो पूछें कि विकास का जो पैसा उनके वार्ड को मिलना चाहिए था आखिर वह पूंजीपतियों की कालोनियों में क्यों लगाया ? उन्होंने कहा कि नगर निगम में चल रही कमीशन खोरी का जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नंदकिशोर गंगवार ने कहा कि महानगर अध्यक्ष पद पर सीपी शर्मा की ताजपोशी से कांग्रेस में नई जान आ गयी है। युवाओं में भारी उत्साह है और युवा अब आगामी चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुका है। सभा को कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, अंगनलाल शर्मा, अश्वनी कुमार, मोहन खेड़ा, नंद किशोर गंगवार, आनंद लाल आदि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में शहर से भाजपा का सूपड़ा साफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार इस वार्ड से कांग्रेस का पार्षद जिताने के लिए हर पूरी ताकत झोंकी जायेगी। जो भी मतभेद कार्यकर्ताओं के बीच हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष लोकेश यादव ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सोंपा गया है उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर राजीव शर्मा, बंटी यादव, अबरार, राजीव राणा, प्रगन लाल शर्मा, मनोज र्शा, नरेश गंगवार, राजीव राणा,छेदा लाल गंगवार, राज्यपाल मौर्य, राजू गंगवार, आकााश गुप्ता, बॉबी गुप्ता, देवेश राणा, निखिल यादव, विशाल वर्मा, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *