बेहड़ के चुनावी समर में उतरने से बदला चुनावी रुख, मजबूत हुए मोहन खेड़ा, मुकाबला दिलचस्प होने के आसार

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ तराई की राजनीति में,एक बड़ा कद है। संगठन से नाराजगी के चलते उन्होंने निकाय चुनाव से दूरी बना रखी थी, लेकिन अचानक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा के प्रचार में उतर कर बेहड़ ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया। अब परिणाम कुछ भी आ सकते हैं।

अपनी नाराजगी के चलते पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने मेयर चुनाव से दूरी बना रखी थी, लेकिन खेड़ा परिवार की मान मनौव्वल के बाद उन्होंने वार्ड नंबर एक से खेड़ा के पक्ष में वोट मांगे। रुद्रपुर शहर में उनका खासा प्रभाव है। बेहड़ के चुनावी समर में उतरने मोहन खेड़ा मजबूत होंगे और अभी तक जो पार्टी में गुटबाजी दीख रही थी वह खत्म होती नजर आ रही है।

बदली हुई परिस्थितियां भाजपा के लिए चिंता की बात हैं, क्योंकि बेहड़ के तमाम एहसान हैं और उन्होंने विकास कार्य भी लगभग हर क्षेत्र में करा रखे हैं, जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा को मिल सकता है।

जनता दो बार भाजपा के मेयर और उनके काम देख चुकी है। मौजूदा विधायक से जो मतदाता नाराज हैं उनके लिए कांग्रेस विकल्प हो सकता है। इससे भी कांग्रेस का लाभ होगा। उधर, भाजपा में घितरघात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
बहरहाल, अब चुनाव दिलचस्प और कांटे की टक्कर का होना तय माना जा रहा है। ऐसे में ऊंट किस करवट बैठेगा यह भविष्य के गर्भ में निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *