







रुद्रपुर। महानगर के एचबी हास्पिटल में एक टाइल्स कारोबारी ने बिल मांगने पर ऑपरेशन थियेटर में घुस हंगामा कर हाथापाई की। डाक्टर हिमांशु बंसल ने पुलिस को मामले की सूचना दी है।


घटनाक्रम के अनुसार डाक्टर बंसल ने ओमैक्स निवासी तरंग एरन पुत्र राम कुमार अग्रवाल से वैवर कंपनी की एप्रोक्सी और पत्थर खरीदा था। डाक्टर का कहना है कि एप्रोक्सी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी और पूरी छत टपने लगी थी। डाक्टर बंसल का कहना है कि उन्होंने बिल मांगा, लेकिन व्यापारी ने बार-बार मांगने पर बिल नहीं दिया। दरअसल डाक्टर बंसल कोर्ट जाना चाहते हैं। डाक्टर को संदेह है कि माल डुप्लीकेट था। बिल न मिलने के कारण वह कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। आज उक्त व्यापारी हास्पिटल पहुंचा तो डाक्टर बंसल ने फिर बिल मांगा। आरोप है कि व्यापारी अभद्रता पर उतर आया और हंगामा करने लगे। डाक्टर बंसल अपने चैंबर से उठकर ओटी में चले गए। आरोप है कि व्यापारी ओटी तक पहुंच गया।


