बारिश के कारण कल भी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में 9 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते कल आठ जुलाई को जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम उदय राज सिंह आदेश जारी किए हैं।

डीएम ने सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। साथ ही निर्देशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *