बाढ़ के सटीक कारण को उजागर किया सुशील गाबा ने, नदी की दिशा ही मोड़ दी गई

रुद्रपुर। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता सुशील गाबा ने आज लगातार तीसरे दिन कल्याणी नदी और बैगुल नदी का मौका मुआयना करने के बाद गंभीर खुलासा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की वजह से रुद्रपुर की जनता आज संकट में है। अगर कायदे से नदी की सफाई करके प्रवाह सुचारु किया जाए तो एक भी घर को उजाड़े बिना बाढ़ के पानी का मैनेजमेंट किया जा सकता है।

विगत चार दिनों से कल्याणी नदी और बैगुल नदी मामले में लगातार धरातल पर जाकर वस्तुस्थिति का मुआयना कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता सुशील गाबा जब आज के चरण के दौरान झील के पीछे हिस्से से लेकर इंद्रा चौक पेट्रोल पंप के पास तक पहुंचे तो वो हैरान रह गए। उन्होंने देखा नगर निगम वेंडर जोन, इंद्रा चौंक, यातायात चौंकी से लेकर आगे दूर तक नदी में पानी है ही नहीं। गहराई से पुनः निरीक्षण पर यह बात सामने आई कि यह दोनों नदियां उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की तरफ बहती है। यही मानचित्र में भी है, लेकिन झील की पहली भुजा के ठीक पीछे से कल्याणी नदी का बहाव की दिशा को उत्तर से सीधे 90 डिग्री के कोण से पूरब दिशा की तरफ मोड़कर पूरे बहाव को बिगुल नदी में एक कर दिया जा रहा है। ठीक पहाड़गंज भूतबंगला में बैगुल नदी में कल्याणी नदी का पानी जा मिल रहा है, जिससे पहाड़गंज, भूत बंगला, रमपुरा के निचाल क्षेत्र में भारी जलभराव हो रहा है।

श्री गाबा ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा कल्याणी को पूरब दिशा में मोड़ने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सबसे पहले झील की पहली भुजा से कल्याणी को सीधे दक्षिण दिशा की तरफ प्राकृतिक बहाव को खोलना बहुत जरूरी है। यदि यह हो जाए तो बाढ़ के विनाश का एक बड़ा चैप्टर हमेशा हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

श्री गाबा ने कहा कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारों से मिला जाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के कब्जे से उत्तराखंड की परिसंपत्तियों को अपने कब्जे में कराने का कार्य होना भी बहुत जरुरी है। उत्तराखंड के अधिकारी को उत्तराखंड के लोगों का दर्द समझ में आता है लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बैठे हुए अधिकारियों को यहां से दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *