बरेली निवासी ऊधमसिंह नगर के एसीएमओ और लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

रुद्रपुर। विजिलेंस की टीम ने रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार को रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में छापा मार कर एसीएमओ डॉ तपन कुमार शर्मा व लेखाकार अनिल जोशी को 16000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीएमओ मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद थे। विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया कि ग्राम घोसी कुआं थाना खटीमा उधम सिंह नगर के रहने वाले श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग के निदान हेतु ऊधमसिंह नगर के गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार की धनराशि का भुगतान करने के एवज में कमीशन मांगा जा रहा है। ₹16000 की रिश्वत लेते हुए सीएमओ कार्यालय के लेखाकार अनिल जोशी और रिश्वत की मांग करने वाले एसीएमओ तपन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।
अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल का रहने वाला है। अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *