प्रेरणादायक: रुद्रपुर राउंड टेबल ने जनता कालेज को समर्पित किए चार क्लासरूम, चार सौ बच्चों को मिलेगी सुविधा

रुद्रपुर। शहर की युवा संस्था राउंड टेबल इंडिया के रुद्रपुर चैप्टर रुद्रपुर राउंड टेबल 335 ने जनता इंटर कॉलेज में बनाये चार क्लासरूम ब्लॉक का उद्घाटन मेयर रामपाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं आर एस लॉजिस्टिक के चेयरमैन हरीश मुँजाल और राउंड टेबल इंडिया से मनोज भंसाली, आशीष सिंघानिया ने संयुक्त रूप से किया।

राउंड राउंड टेबल के चेयरमैन विक्रम अग्रवाल ने बताया की हमारी संस्था का प्रथम उदेश्य एजुकेशन लाइन में जागरूक करना ही है। हम अपनी टैगलाइन फ्रीडम थ्रू एजुकेशन के अन्तर्गत क्लासेज़ बनाकर ग़रीब वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने में निरंतर प्रयास करते है। हमने जानता प्राइमरी स्कूल में चार नई क्लास बनाकर 400 बच्चों की पढ़ाई की सुविधा स्कूल को प्रदान की है। शहर का सबसे पुराना विद्यालय होने के साथ जनता स्कूल में 2000 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन कक्षा का अभाव होने से बहुत से छात्र अभी भी शिक्षा से वांछित रह रहे हैं। हमारे इस प्रयास से अब विद्यालय अब और 400 नये छात्रों को शिक्षा प्रदान कर पाएगा।

इसी कि साथ साथ हमे हर क्लास में नये फर्नीचर और 400 बच्चो को स्कूल डेस्क किट भी प्रदान की है जिससे बच्चे घर में भी जाकर आराम से पढ़ाई कर सकते है। इससे पहले भी हमारी संस्था ने लालपुर गवर्नमेंट स्कूल कीरतपुर गवर्नमेंट स्कूल ऋचा स्कूल में भी पेंटिंग टॉयलेट ब्लॉक और बाउंड्री वाल के कार्य भी कराये हैं। और आगे भी एजुकेशन लाइन में निरंतर कार्य करते रहेंगे जिससे की बच्चों का भविष्य सुधारा जा सकेगा।
विद्यालय के पूर्व छात्र अमित जिंदल की पहल से इस का निर्माण कार्य बहुत ही कम समय में बहुत ही सुंदर तरीक़े से पूर्ण किया गया।

इस मौक़े पर मौजूद मेयर और शहर के गणमान्य लोगों ने संस्था के प्रयास की जमकर तारीफ़ की और कहा की समाज का अगर युवा ऐसे ही काम करेगा तो हमारे देश की तरक़्क़ी को निश्चित कोई नहीं रोक पाएगा। विद्यालय के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट ने भी संस्था का आभार प्रकट किया।

इस इवेंट पर राउंड टेबल के अमित जिंदल, विक्रम अग्रवाल, आयुष गर्ग, आयुष अग्रवाल, रजत मित्तल, सिद्धार्थ अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, गुरजीत सिंह, हरदीप सिंह, अंकुर श्यामपुरिया, श्याम अग्रवाल, पीयूष मित्तल, गौतम साहनी, राहुल गांधी, गौरव अरोड़ा, वैभव बात्रा, जयदीप ढील्लन, अक्षत मिद्दा ने भी बढ़ छड़कर हिस्सा लिया। महिला इकाई लेडीज सर्किल की चेयर पर्सन श्रुति अग्रवाल, शालू जिंदल, रीमा अरोड़ा, सागरिका अग्रवाल, विदुषी अग्रवाल, अर्शि अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। इस मौक़े पर डॉ सतीश अरोड़ा, रोहिताश बतरा, पवन अग्रवाल, सुभाष खंडेलवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, संजय गुप्ता, अनूप अग्रवाल रानीखेत, प्रवेश साहनी, प्रेम ढल्ला, अतीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रमेश मिद्दा, अशोक बंसल, मोहन गोयल, भारत भूषण चुग, देवीशंकर अग्रवाल, अमित डावरा, रवि ककर, निशांत ढल्ला, पवन शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *