प्रेमी के साथ पूरी रात बिताने के लिए युवती ने परिजनों को सुलाया गहरी नींद, फिर किया चोरी का ड्रामा, ऐसे खुला राज

किच्छा क्षेत्र में परिवार के सदस्यों के बेहोश होने और घर मे चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घर की युवती ने ही रात अपने प्रेमी के साथ बिताने के लिए परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया था। शक से बचने के लिए चोरी का नाटक रचा था। किच्छा पुलिस ने घटना में शामिल 01 महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 24 जुलाई 2024 को चौकी कोलकाता फार्म क्षेत्र के गांव से सूचना प्राप्त हुई की एक ही घर के कई सारे लोग बेहोशी की हालत में है और पूरी रात से सो रहे हैं तथा अभी जाग नहीं रहे हैं और उनके घर में चोरी भी हुई है।

इस सूचना की प्राथमिक की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा मय टीम के मौके पर गए तो घर के कुछ लोग पूरी रात से दोपहर तक लगातार सो ही रहे थे तथा उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ रही थी । उनका यह कहना था कि रात में किसी ने उनको बेहोश किया और घर में रखे गहने और नगदी चोरी कर लिए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उक्त घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम द्वारा गहन जांच और पूछताछ की गई तो प्रकाश में आया कि अमरजीत सिंह की पत्नी श्रीमती सुखविंदर का अपने ही गांव के पड़ोसी अमन सिंह पुत्र स्वर्गीय बच्चन सिंह के साथ प्रेम प्रसंग है। अमन सिंह को यह पता था कि श्रीमती सुखविंदर का पति अमृतसर गया है, तो अमन सिंह ने श्रीमती सुखविंदर से सारी रात मिलने की बात कही तो श्रीमती सुखविंदर ने उसे रात में घर के सदस्यों द्वारा देख लेने की बात कही ।

तब दोनों ने मिलकर घर के सभी सदस्यों को रात के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला देने का षड्यंत्र रचा ।

श्रीमती सुखविंदर कौर ने घर में मौजूद सभी सदस्यों और मेहमानों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी ताकि वह गहरी नींद में सो जाए और उन दोनों को प्रेम प्रसंग करते न देख पाए ।

उसके बाद अपने घर वालों को गुमराह करने के लिए दोनों ने मिलकर घर में रखे गहने व नगदी चोरी भी कर लिए ताकि किसी को किसी भी प्रकार का शक ना हो।

आवश्यक जांच व पूछताछ के सुखविंदर कौर पुत्री प्रेम सिंह हाल निवासी भगवानपुर भक्तपुर और अमन सिंह पुत्र स्वर्गीय वचन सिंह निवासी उपरोक्त को चोरी गए गहनों व नगदी के साथ अंतर्गत धारा 135, 305 a भारतीय न्याय संहिता के गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *