पूर्व विधायक ठुकराल का हिन्दुओः के खिलाफ वायरल आडियो पर विधायक शिव अरोरा का चढ़ा पारा बोले ऐसे व्यक्ति को फांसी दे देनी चाहिए

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की हिन्दुओं के खिलाफ सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को लेकर रुद्रपुर का माहौल एक बार फिर गरमा गया। जहाँ हिन्दुओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वहीं हिन्दू संगठन के लोग इसको लेकर काफ़ी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्रांजिस्ट कैम्प गोल माड़िया में पुतला फूक कर भारी रोष जताया और वही रम्पुरा जो हिंदुत्व का गढ़ माना जाता है वहाँ शिव चौरासी घंटा मंदिर के पास पूर्व विधायक का पुतला दहन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने भी ऑडियों वाइरल होने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर भारी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने वायरल ऑडियो को लेकर स्पष्ट कहा पूर्व विधायक ठुकराल की भाषा नीचता की सारी हदे पार कर चुकी है। उन्होंने जिस प्रकार की भाषा हिन्दुओं के खिलाफ बोली गई उसकी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं कोई स्थान नहीं है। उनके अनुसार हिन्दू 95 प्रतिशत गद्दार है ओर उसकी उत्पत्ति को लेकर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया, जिसको हिन्दू समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर देश का क़ानून इजाजत दे तो ऐसे व्यक्ति को चौराहे पर लटका के फांसी दें देनी चाहिए, मगर हम देश में सविधान ओर क़ानून के अन्तर्गत बंधे है, विधायक बोले ऐसे व्यक्ति का समाजिक बहिष्कार होना चाहिए जो हिन्दू को गद्दार बता रहा है। हिंदुस्तान व हिन्दुओं का कभी नहीं हो सकता। उसका समाजिक बहिष्कार होना चाहिए। हमारी माता बहनों को ऐसी भाषा का समाज में कोई स्थान नहीं हम इसको लेकर पुलिस प्रशासन से वार्ता कर सख्त कार्यवाही करने की बात करेंगे।
विधायक शिव अरोरा काफ़ी अक्रोशित दिखे जबकि आमतौर पर सौम्य ओर शांत रहते हैं

कहा कि ठुकराल झूठ का गोदाम हैं। वह कुछ न कुछ अफवाह उड़वाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *