पूजा करने आए ब्राह्मण के साथ दंपति ने किया ऐसा घिनौना काम कि हर कोई रह गया दंग, दंपति गिरफ्तार

रुद्रपुर। पैसा कमाने की चाह में कोई इस हद तक गिर सकता है कि अपने घर पूजा करने पंडित को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश होने पर उनकी अश्लील तस्वीरें उतारी और वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में पति पत्नी मिल कर पंडित जी धन ऐंठने लगे। लाखों रुपए देने के बाद भी दंपति की मांग बंद नहीं हुई तो पंडित जी ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दंपति को गिरफ्तार कर लिया। हनी ट्रैप का यह मामला खटीमा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार जगदीश चन्द्र जोशी पुत्र बाला दत्त जोशी निवासी वार्ड न0-14 खटीमा थाना खटीमा द्वारा तहरीर दी गई कि वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा ने उन्हें पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया तथा दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वो बेहोश हो गये। पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई और उनकी फोटो व वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगे और उनसे 2,57000/रु0 और एक मोबाइल फोन अब तक ले चुके हैं। इनके उत्पीड़न से वह काफी परेशान हो गया है ये लोग बार बार वाडियो फोटो वाययल करने की धमकी दे रहे हैं तथा और पैसों की माँग कर रहे हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। श्री जोशी की तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में FIR NO-347/24 अन्तर्गत धारा 308(5) BNS बनाम वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कालौनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये। दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्व एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो न्यायालय में विचाराधीन है। पूछताछ हेतु दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया तथा दोनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाइलों को चैक किया गया तो दोनों के मोबाइल मे वादी की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली। दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी गलती की माफी मागते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता व सूचना अधिकार की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं। पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहा पूजा करने आते थे। ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे इनके पास पैसा बहुत है हमको लालच आ गया था, जिस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी और वीडियो व फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे । पूछताछ मे बबीता अग्रवाल उर्फ विधि द्वारा बताया गया कि मैं आरटीआई कार्यकर्ता हूँ। सूचना अधिकार का डर दिखाकर हम लोगों को डराते धमकाते हैं । अभियुक्तगण को मोबाइल में अन्य लोगों से भी चैटिंग की गई है जिसकी जाँच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *