







रुद्रपुर। मुख्य बाजार में लगने वाली अस्थाई दुकानों को गांधी पार्क में लगवाने के विरोध में हंगामा हो गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पुलिस ने पूरा फोकस बाजार में कर रखा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। खरीदार बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं। कहा कि बाईपास पर भयंकर जाम लगा रहता है, लेकिन पुलिस को यह जाम नहीं दिख रहा। जुनेजा ने कहा कि यदि पुलिस उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन होगा।


समाजसेवी सुशील गावा ने व्यवस्था परिवर्तन से दुकानदारों को नुकसान बताया। कहा कि व्यापारी प्रभावित हैं। इस दौरान काफी व्यापारी मौजूद थे।


