पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा बाईक रैली

रुद्रपुर। हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत उधम सिंह नगर पुलिस ने तिरंगा बाइक रैली निकाली गई ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत आज हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी उदयराज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने तिरंगा बाईक रैली को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी/ सीएमओ यू डी एन/ रुद्रपुर सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक से गाबा चौक होते हुए इंद्रा चौक से गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों व जिलाधिकारी को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *