







रुद्रपुर. नगर निकाय चुनावों के वार्ड संख्या 30 के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूजा मुंजाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश तनेजा, प्रीत ग्रोवर एवं सुशील गाबा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों ने फीता काटकर किया।


अपने संबोधन में मेयर प्रत्याशी विकास ने कहा कि आज नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चौतरफा माहौल बना हुआ है। हम चुनाव में आम जनता के मुद्दों के लेकर उतरे हैं। जनता जान चुकी है कि भाजपा की सरकार विकास कार्य, बड़ी कार्य योजनाओं और जन हितकारी स्कीमों को लाकर आम जनता के भले के लिए कार्य कर रही है।
पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पूजा मुंजाल ने कहा कि इन चुनावों पूरे वार्ड में सिर्फ और सिर्फ भाजपा की एकतरफा लहर है। उनके परिवार ने हमेशा ही बिजली, सड़क से लेकर सफाई व्यवस्था के लिए चौबीसों घंटे जनता की सेवा की है। आज चुनावों में जिस प्रकार जनता हमें एवं विकास शर्मा जी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि नगर निगम और वार्ड दोनों में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी।
इस दौरान अशोक गावड़ी, कश्मीर लाल, आर के पांडेय, जुगल किशोर कक्कड़, सुखदेव सिंह, गगनदीप सिंह, विजय कथूरिया, जगदीश पांडे, वीरेंद्र छाबड़ा, पप्पू गंगवार, मनोज गाबा आदि उपस्थित थे।


