पतरामपुर चौकी में जमती थी शराब की महफिल, फरियादियों से की जाती थी बदसलूकी, चौकी इंचार्ज समेत चार निलंबित

रुद्रपुर। फरियादियों के साथ मारपीट / बदसुलूकी तथा चौकी में शराब पीना पतरामपुर चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

चौकी में महफिल जमाना, मदिरा सेवन करना पब्लिक/ फरियादियों के साथ बदतमीजी करने पर पतरामपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप शर्मा , कांस्टेबल सचिन कुमार , कांस्टेबल अनिल कुमार , कांस्टेबल सुभाष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

चौकी इंचार्ज विगत तीन दिनों से रुद्रपुर में ट्रेनिंग के नाम पर चौकी से नदारद थे। कार्यों के प्रति घोर उदाशीनता के चलते हुई एसएसपी ने कार्रवाई की है।

इस मामले में यदि फरियादी चाहते है, तो मामले में जिनके साथ भी मारपीट / बदसुलूकी हुई है फरियादियों की तहरीर के अनुसार संबंधित पर मुकदमे की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। एसएसपी द्वारा मामले की उच्चस्तरीय जांच हेतु दिए गए है आदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *