







रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने थाना पंतनगर क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को मात्र 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख है।


बीती 25 अक्टूबर को रविन्द्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी भूतबंगला थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर ने एक प्रार्थना पत्र देकर अपने वाहन ट्रक 10 टायरा कम्पनी टाटा UK06CB 3080 अज्ञात चोर द्वारा दिगविजय कम्पनी के पास सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर से चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सिडकुल औद्यौगिक क्षेत्र पंतनगर में घटित चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये, तत्काल अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस ने अभियुक्त गोपाल यादव पुत्र नत्थुलाल निवासी ग्राम मिर्जापुर जागिर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली उ0प्र0 उम्र -27 वर्ष के कब्जे से चोरी वाहन UK06CB3080 को भोजीपुरा बरेली उ0प्र से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2)BNS की बढोत्तरी की गई ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा थाना पंतनगर, उ0नि0 प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल, नितिन कुमार चौकी सिडकुल शामिल थे।


